नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे
पांढुर्ना :-

            आज दोपहर जिला मानवाधिकार परिषद अध्यक्ष बापू बालपांडे ने जिला पुलिस अधिक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी को आवेदन प्रस्तुत कर स्वयं पर कुछ अज्ञात तत्वों द्वारा नजर रखने और असुरक्षित होने की बात कहते हुए अपने लिए सुरक्षा की मांग की। इन्होंने आवेदन में उल्लेख किया है कि वे तेली समाज का मान सम्मान बढाने का अभियान चला रहे है। 
          गत 15 मार्च की रात्रि 7.45 बजे जब बापू शिरडी से अपनी कार क्र. एम पी 28 एमएच 0555 से परिवार के साथ पांढुर्ना लौट  रहे थे। पडोसी तहसील वरूड तहसील से गुजरते  समय इनकी कार के आगे 1 और पीछे 1 मोटरसाइकिलें चलने लगी। दोनां बाइक पर कुल 4 लोग सवार थे। इन मोटरसाइकिल सवारों ने 4 किमी तक कार का पीछा किया। जब इन्हें कार का पीछा करने का एहसास हुआ तो कार को तेज गती से चलाते हुए पांढुर्ना लौटे। 
          इन्होंने बताया कि गत 14 मार्च को घर के आस पास अजनबी लोगों को जादा संख्या में देखा। 16 मार्च की रात्रि 11.45 बजे अज्ञात व्यक्ति लगभग 2 घंटे तक इनके घर के आस पास मंडराता रहा। इन्होंने पुलिस को इस आशय की जानकारी देते हुए अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा पर ध्यान देने को कहा है।