नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे
पांढुर्ना 

              कल सीएमओ नगरपालिका के शासकीय आवास के ठीक सामने लगे पूर्व विधायक मारोतराव खवसे के जन्मदिन बधाई वाला बैनर अनेक स्थानों से फटा पाया गया। आज इस संबंध में कुछ भाजपाईयों ने पुलिस थाना पांढुर्ना में लिखित शिकायत प्रस्तुत करते हुए थाना प्रभारी अजय मरकाम से उचित कारवाई किए जाने की मांग पूर्व मंडल अध्यक्ष विष्णु लेंडे  ने की है।


        शिकायत में बताया गया है कि पूर्व विधायक मारोतराव खवसे को जन्मदिन की बधाईयां देने संबंधी एक बडा होर्डिंग उक्त स्थान पर लगाया था। इस होर्डिंग पर भाजपा सांसद बंटी साहू का भी फोटो था। इसके अलावा अनेक पदाधिकारियों के फोटो एवं नाम होर्डिंग पर लिखे गए थे। 
        इस होर्डिंग को 1 जुलाई की रात्रि में कुछ अज्ञात तत्वों द्वारा अनेक स्थानों पर फाड  दि या गया।  इस संबंध में नगर में चर्चा व्याप्त है कि नगर में भाजपा में खूब गुटबाजी है और आपस में खूब प्रतिद्वंदिता है। कहीं इसी प्रतिद्वंदिता के चलते तो होर्डिंग नहीं फाडा गया ? या फिर पूर्व विधायक मारोतराव खवसे से नाराज होकर कुछ लोगों एैसा निंदनीय कृत्य किया? पूर्व नगरमंडल अध्यक्ष विष्णु लेंडे ने थाना प्रभारी अजय मरकाम से इस मामले की जांच कर दोषियों पर कारवाई की मांग की है।