नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे
पांढुर्ना 

        आज दोपहर में गुजरी बाजार परिसर में श्रीराम मार्केट स्थित एसके ज्वेलर्स नामक शॉप संचालक भूषण बांगरे को अज्ञात ग्राहक ने फोन पे पर पेमेंट हो जाने का बनावट ी मैसेज  दिखाकर सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भूषण बांगरे जब तक  अपने मोबाइल मेंपेमेंट आने की पुष्टि करते उसके पहले ही ग्राहक एक महिला के साथ स्कूटी पर भाग खडा हुआ।

 
        प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार की दोपहर लगभग 1 बजे उक्त ज्वेलरी शॉप में एक ग्राहक आया। ग्राहक की मांग पर दुकानदार ने उसे अनेक सोने की अंगुठियां दिखायी। इसके बाद अंगुठी का रेट तय तय हुआ और बिल भी बनाया गया। इस दौरान दुकान में कुछ और भी ग्राहक थे। 


      इसके बाद अंगुठी खरीदने वाल ग्राहक ने अपने मोबाइल से क्यू.आर. कोड स्कैन कर पेमेंट ट्रांसफर का दिखावा किया। ग्राहक ने दुकानदार को अपने मोबाइल पर पेमेंट डन होने का एक फर्जी मैसेज जल्दबाजी में दिखाया। भूषण बांगरे द्वारा यह पेमेंट खाते में आने की पुष्टि करने के लिए मोबाइल चेक करने लगे। इस बीच अंगुठी खरीदनेवाला ग्राहक जल्दी से दुकान से बाहर स्कूटी लेकर खडी महिला के साथ तेजी से निकल गया। 
       जब ज्वेलर्स शॉप के संचालक भूषण बांगरे के अपने साथ धोखधडी होने का एहसास हुआ तो उन्होंने महिला की स्कूटी जिस तरफ गई उधर और अन्य रास्तों पर अपने परिचितों के साथ जाकर देखा लेकिन किसी का पता नहीं चला। हालांकि कुछ सी.सी.टी. फूटेज जरूर मिले है जिसमें स्कूटी सवार महिला और पुरूष जाते हुए दिख रहे है। 
    इस धोखाधडी की सूचना पुलिस को दी गई है, पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश जारी है।