नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे
पांढुर्ना

         सत्र 2023-24 में राम शांति विद्या मंदिर में 10 वीं के सी. बी.एस.ई. टॉपर यांशू उबनारे को संस्था कक्षा 11 एवं 12 में कल 1 लाख रू स्कॉलरशिप देगी। यह वित्तीय सहायता छात्र को सुनीता शिक्षा स्कॉलरशिप योजना के तहत प्रदान की जाएगी। सुनीता शिक्षा स्कॉलरशिप के लिए वह  विद्यार्थी विद्यार्थी पात्र होगा जो रामशांति से 10 वीं में टॉप कर कक्षा 11 एवं 12 की शिक्षा इसी शाला में करेगा। राम शांति विद्‌या मंदिर के होनहार छात्र यांशू उबनारे ने जिले में 98  प्रतिशत अंकों के साथ पांढुर्ना जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यांशु अपने वि‌द्यालय में अनुशासन प्रियता के कारण एक आदर्श वि‌द्यार्थी रहा है।

     
           राम शांति विद्या मंदिर में इस स्कॉलरशिप की शुरुआत इस वर्ष से की जा रही है।इस वि‌द्यालय द्वारा सदैव ही वि‌द्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सर्वोपरि रखा जाता है जिससे वे अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके।  ’सुनिता शिक्षा स्कॉलरशीप’ भी उनमें से एक है। शाला की इस अनूठी पहल से वि‌द्यार्थियों में जोश, उत्साह एवं उमंग का संचार होगा जिससे वे अपनी प्रतिभाओं के बल पर लक्ष्य प्राप्ति के लिए अग्रसर होंगे।