नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरें
पांढुर्ना 

   
           प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड मां के नाम अभियान के तहत देशभर को हराभरा बनाए जाने के लिए आज जिला पुलिस मुख्यालय पांढुर्ना के परिसर में आज अनेक स्थानों पर एसपी राजेश कुमार त्रिपाठी एवं कलेक्टर अजय देव शर्मा के नेतृत्व में अन्य स्टाफ ने बडी संख्या में फलदार पौधों को रोपित किया।


            इस अवसर पर कलेक्टर महोदय ने बताया कि पूरे जिले में 2 लाख पौधों से अधिक संख्या में वृक्षारोपण किए जाने का लक्ष्य हमने रखा है। इस अवसर पर एसडीओ पुलिस बृजेश भार्गव, थाना प्रभारी अजय मरकाम, यातायात प्रभारी अनीता सिवडे ने भी बढचढकर पौधरोपण किया।  इसके साथ ही अनेक महिला पुलिस अधिकारियों एवं महिला स्टाफ ने भी पौधों को रोपिए किया।

 
           एसपी राजेश कुमार त्रिपाठी का ध्यान जब इस ओर आकर्षित किया गया कि इस परिसर में इसके पहले भी कई मर्तबा पौधे रोपे गए लेकिन मैनेजमेंट के अभाव में वे बढ नहीं पाए। इस पर पुलिस अधिक्षक महोदय ने अधिनस्थ अधिकारियों को इस संबंध में हिदायत दी कि लगाए गए पौधें सुरक्षित रहे एवं इनका सुरक्षित ढंग से विकास हो इस पर पूरा पूरा ध्यान दिया जाए।