नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे
पांढुर्ना :- 

        सचिन बागडे, महावीर वार्ड पांढुर्ना के पार्षद,ने भोपाल में नारायणसिह कुशवाह मंत्री, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग, म.प्र शासन भोपाल से भेंट की। पार्षद सोनू बागडे ने मंत्री महोदय से निवेदन किया कि, पांढुर्णा जिले के दिव्यांगजनों को विकलांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए 100 किमी दूर छिंदवाडा जाना पडता है। इस प्रकार दिव्यांग हितग्राहियों को  अनावश्यक रूप से एक ओर पैसे खर्च करने पडते है और दूसरी 100 किमी दूर जाकर देर शाम तक लौटना पडता है। 


         इस प्रकार पांढुर्ना जिले के दिव्यांगजनों को पूरे दिनभर हलाकान और परेशान होना पडता है। पांदुर्ना जिले के दिव्यांगजनों की सुविधा हेतु सोनू बागडे ने पांढुर्णा में माह में दिव्यांग परीक्षण के दो कैम्प लगाने की मांग कर इस आशय का लिखित पत्र मंत्री महोदय को सौंपा है।