नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे
पांढुर्ना 

                    आज भाजपा द्वारा मोदी की गारंटी आकांक्षा संग्रहण योजना लांच की गई है। इस सबंध में जिला भाजपा कार्यालय पांढुर्ना में आहूत प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष एड. वैशाली महाले ने बताया कि इस योजना के तहत अब कोई भी सामान्य नागरिक 9090902024 पर मिस्ड कॉल कर सुझाव दे सकता है।  इसके साथ ही सुझाव पेटी, मिस्ड कॉल और नमो एप के माध्यम से जनता भाजपा को सुझाव दे सकती है। जिला अध्यक्ष महोदया के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के तीसरे कार्यकाल में भारत को विकसित बनाने और विश्व गुय के रूप में स्थापित करने की गांरटी को लेकर सुझाव मांगे जा रहे है। 


       इसके लिए भाजपा के जिला कार्यालय में एक सुझाव पेटी रखी गई जिसमें भाजपा के संकल्प पत्र के लिए जनता अपने सुझाव पत्र लिखित में दे सकती है। जिले के भाजपा कार्यकर्ता आगामी 8 से 12 मार्च के बीच हर एक बुथ पर धर घर जा कर लोगों से भाजपा के संकल्प पत्र के लिए सुझाव एकत्रित करेंगे। इस जनसंपर्क के दौरान भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और वर्तमान में चल रहे मै हूं मोदी का परिवार अभियान के बारे में जानकारी देंगे।

 
        आज भाजपा कार्यालय पांढुर्ना में हुई प्रेसवार्ता के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे, नगरमंडल अध्यक्ष नरेश कलंबे,जिला महामंत्री उमेश कडवे, जिला उपाध्यक्ष राजू रेवतकर एवं लोचन खवसे, पूर्व प्रतिपक्ष नेता महेंद्र घोडे, पार्षद प्रदीप जुननकर, दुर्गेश उईके, यादोराव डोबले, प्रदीप कामदार एवं अनेक भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।