नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे
पांढुर्ना 

        आज स्थानीय गायत्री मंदिर में भारतीय किसान संघ जिला पांढुर्ना का गठन किया गया। आम सहमति से घोषित पदाधिकारियों में राजकुमार जायस्वाल अध्यक्ष, पूरन सिंह खानवे, झनकलाल बुआडे एवं रविशंकर धुर्वे उपाध्यक्ष, नीरज दुबे मंत्री, डॉ. शैलेन्द्र पालीवाल, डॉ. तेजराव गायकवाड एवं सुनील वचले सहमंत्री, खेमराज तीतरे कोषाध्यक्ष, गजानन पठाडे प्रचार प्रमुख, मोहन राऊत सहप्रचार प्रमुख, डॉ. पन्नासे जैविक प्रमुख, प्रकाश डोंगरे सह जैविक प्रमुख, किशोर उईके युवा वाहिनी प्रमुख, उमेश वानखडे सह युवा वाहिनी प्रमुख, भूषणा हिवसे महिला संयोजिका प्रमुख तथा माया सोनेकर सह महिला संयोजिका प्रमुख के पदों पर मनोनीत किया गया है। 


      इसके अलावा कार्यकारिणी में राजू चौधरी, रामराव कालबांडे, वासुदेव सातहाते, यशवंत बारंगे, प्रकाश सिरसकर, लक्ष्मण कपले, गंगाधर गोरे, दिगंबर भांगे, प्रेमलाल चौधरी, प्रकाश मल्होत्रा, संदीप सुले तथा पुरूषोत्तम कडू को शामिल किया गया है। 
        आज हुई किसानों की बैठक में महाकौशल के प्रांतीय संगठन मंत्री भरत पटेल, सदस्यता प्रभारी पुरनलाल शर्मा, मध्यप्रांत उपाध्यक्ष सरदार पटेल, प्रांतीय समिति सदस्य डॉ. रमेश उसरेठे, प्रांतीय सदस्य मेर सिंह चौधरी तथा जिला निर्वाचन प्रभारी उपस्थित रहे।