नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे 
पांढुर्ना 

               कल पूर्व विधायक एवं जिलासहकारी बैंक छिंदवाडा के पूर्व अध्यक्ष मारोतराव खवसे के जन्मदिन के अवसर पर बधाईयां देने लगाए गए एक बडे होर्डिंग को कुछ शरारती तत्वों द्वारा रात्रि में कई जगह से कट्स लगाए गए। ज्ञात हो कि जिस होर्डिंग पर कट्स लगाए गए वह फायर ब्रिगेड कार्यालय के बाजू में स्थित सीएमओ पांढुर्ना के शासकीय आवास के ठीक सामने लगा है। एक रात्री में ही होर्डिंग पर कई स्थानों पर लगाए गए कट से जाहिर होता है कि यह पूर्व विधायक मारोतराव खवसे के प्रति मन में गुस्सा रखने वाले असामाजिक तत्वों द्वारा की गई हरकत है। इस कृत्य के कुछ भाजपा नेताओं ने निंदनीय बताया है। पूर्व मंडल अध्यक्ष विष्णु लेंडे ने बताय कि हम आज शाम तक इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे। 


           

          जनप्रतिनियों के कथन 

 

          इस बारे में नगरपालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे ने अफसोस जाहिर करते हुए बताया कि पूर्व विधायक मारोतराव खवसे हमारे लिए आदरणीय है और एक वयोवृद्ध जनप्रतिनिधि है। अनेक भाजपा के लोग इनका काफी आदर करते है। इस हरकत को नपा अध्यक्ष ने घोर निंदनीय बताया है।               नगरमंडल अध्यक्ष नरेश कलंबे जो फायर ब्रिगेड ऑफिस के सामने कट्स लगा हुआ होर्डिंग देख रहे थे ने कहा कि यह घटना हमारे लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्व विधायक मारोतराव खवसे का पूरा जीवन भाजपा में गया है और उन्हें चाहनेवालों की संख्या क्षेत्र में काफी है। यह शरारती तत्व किसी कौन है यह पुलिस पता करना चाहिए। इनके अनुसार यह घटना अफसोसनाक है। इस कृत्य में किसी राजनीतिक व्यक्ति का हाथ है या किसी और का इसे जरूर खोजना चाहिए। 
        पूर्व नगरमंडल अध्यक्ष विष्णु लेंडे के अनुसार हम आज शाम को इस बारे में पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कर रहे है पूर्व विधायक मारोतराव खवसे मेरे लिए और असंख्या युवाओं के लिए आदरणीय एवं मार्गदर्शक है। इनके जन्मदिन के होर्डिंग के साथ इस प्रकार अपमानजनक व्यवहार करते हुए कट लगाना किसी मानसिक रूप से विक्षिप्त तत्वों का काम है। इन्होंने इस घटना की कडी भर्त्सना की है। 
        इस प्रकार शहर भर में भाजपा के अनेक नेता, कार्यकर्ता एवं आमजनता द्वारा उक्त कृत्य की निंदा की जा रही है।