नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे
पांढुर्ना 

   
                   आज नगर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान राम शांति विद्या मंदिर का 25 वां स्थापना दिवस सदगीपूर्ण ढंग से मनाया गया। राम शांति विद्या मंदिर की स्थापना वर्ष 2000 में रामजीदास बुधराजा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा की गई थी। इस शाला में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ व्यक्तिमत्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। 
          24 साल पहले आज ही के दिन इस शाला की नींव रखी गई थी। बीते सालों में इस संस्था ने अनेक उपलब्धियां हासिल की। विद्यालय ने ऐसे उत्कृष्ट छात्र तैयार किए जिन्होंने समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 


         विद्यालय अपने उन संस्थापकों और मार्गदर्शकों को आज भी याद कर सम्मान देता है जिन्होंने दूरदर्शिता और समर्पण के साथ विद्यालय की नींव रखी थी। संस्थापकों की दूरदृष्टि और कड़ी मेहनत ने इस विद्यालय को आज नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया दिया है।

     
          यहां के छात्र छात्राएं शैक्षणिक, खेल और अन्य गतिविधियों में निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। शाला चेयरमैन सुभाष बुधराजा द्वारा सपरिवार उपस्थित रहकर 25 वर्षों की उपलब्धियों और इस दौरान आए उतार चढावों के सफर पर प्रकाश डाला गया। शाला चेयरपर्सन श्रीमती सरोज बुधराजा द्वारा 25 वर्षों की स्मृतियों को पुनः स्मरण किया गया। डायरेक्टर शिवम बुधराजा ने आधुनिक आवश्यकताओं के अनुसार शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक विशेष पहचान बनाने के लिए सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करते हुए संस्था से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दी।
               इस अवसर पर शाला प्राचार्या श्रीमती चारू गुलाटी द्वारा स्कूल के प्रति अपने अगाध समर्पण दर्शाते हुए अपनी बात रखी। इस अवसर पर मैनेजर रोहित धवले, को-ऑर्डिनेटर्स एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।