नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे
पांढुर्ना  

             
            आज जिला भाजपा अध्यक्ष एड वैशाली महाले ने नगर मंडल भाजपा की कार्यकारिणी की घोषित की। नगरमंडल अध्यक्ष के रूप में नरेश कलंबे का नाम लगभग एक माह पूर्व सार्वजनिक किया गया था। आज घोषित कार्यकारिणी के अनुसार प्रभाकर घोडे, राजू तहकित तथा दुर्गेश उईके को मंडल में महामंत्री बनाया गया है।

            सुनिल अमजिरे, मुकुंद बांबल, विलास निकम,रामरति इवनाती, प्रदीप कामदार तथा तरूण बालपांडे को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। गोलू कोरडे, सौ शकुन बालपांडे, मोरेश्वर नाडेकर, सचिन बागडे , राजू तलवारकर तथा गगन बावनकर  मंत्री बनाया गया है। संदीप सकर्डे को कोषाध्यक्ष, संदीप (पिंटू) महेंद्र को कार्यालय मंत्री, विवेक चउत्रे सोशल मीडिया प्रभारी तथा सह मीडिया प्रभारी के पद पर अर्जुन रेवतकर को मनोनीत किया गया है। 


      
सभी पदाधिकारियों का हुआ सत्कार

        जिला भाजपा अध्यक्षा एड वैशाली महाले द्वारा सभी नए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजूभाऊ रेवतकर एवं लोचन खवसे,  जिला महामंत्री डॉ. उमेश कडवे, जिला मंत्री उत्तम झा, जिला कार्यालय मंत्री कमलेश राठौर, जिला सह कार्यालय मंत्री किशोर धुर्वे, जिला कोषाध्यक्ष रोशन बांबल, जिला मीडिया प्रमुख सोमेश्वर लोनकर, जिला सह मीडि प्रमुख विनोद दारोकार, नगरमंडल अध्यक्ष नरेश कलंबे, नगर महामंत्री प्रभाकर घोडे, राजू तहकित एवं दुर्गेश उईके, नगर उपाध्यक्ष सुनील अमजीरे, मुकुंद बांबल, विलास निकम, रामराती इवनाती, प्रदीप कामदार, तरूण बालपांडे, हेमराज कोरडे, शकुन बालपांडे, मोरेश्वर नाडेकर, सोनू बागडे, राजू चौधरी, गगन बावनकर, संदीप सकरडे, संदीप महेंद्र, विवेक उउत्रे तथा अर्जुन रेवतकर के अलावा अन्य मौजूद थे।