नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे
पांढुर्ना :- 

           नगर की एक मानसिक रोग पीडित महिला जिसका इलाज उसका ससुराल पक्ष और मायका दोनों ही माली हालत कमजोर होने के कारण नहीं कर पाए, एैसी महिला की ओर इलाज के लिए हम फाउंडेशन पांढुर्ना ने हाथ बढाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस विवाहित महिला को कुछ वर्ष से मानसिक रोग हुआ है। पहले इस महिला का मानसिक संतुलन कम अवधि के लिए बिगड जाता था। लेकिन बीते कुछ माह से महिला की मानसिक स्थिति जादातर बिगडी हुई अवस्था में रहने लगी है। ससुराल और मायका पक्ष ने शुरू में थोडा बहुत खर्चा इलाज में कर दिया लेकिन धीरे धीरे परिस्थितियां इनके काबू से बाहर हो गई जिसके कारण इलाज नहीं हो पा रहा था। 
            मानसिक रोग पीडित महिला के परिवार को किसी ने पांढुर्ना के वाहेगुरू फाउंडेशन के पास जाने की सलाह दी। इसके बाद जिसका कोई नहीं होता उसका खुदा होता है यह कहावत इस फाउंडेशन सच साबित कर दी। वाहेगुरू फाउंडेशन द्वारा वर्तमान में महिला का इलाज अमरावती में किया जा रहा है।