नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे
पांढुर्ना  

    
            गत दिनों जिला पुलिस कप्तान राजेश कुमार त्रिपाठी ने जिले के अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। जिले में हो रहे सभी प्रकार के अपराधों की समीक्षा के उपरांत थाना पांढुर्ना में पदस्थ आरक्षक अशोक हरसूले और पुष्पेंन्द्र सिंह ठाकुर को गलत दिशा में आवश्यकता से अधिक सक्रिय होने के कारण इनकी स्थापना रक्षित केंद्र में कर दी है। इसके साथ ही प्रधान आरक्षक अरविंद तिवारी जो अधिकांश समय मुख्य मुंशी की भूमिका में रहते थे का स्थानांतरण बडचिचोली चौकी कर दिया है। 
         नगर में आ. अशोक हरसुले और आ. पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर को जानने वाले लोग इन्हें पांढुर्ना थाना के सलामी बल्लेबाज कहते थे। बीते दिनों ग्राम बनगांव के समीप एक जुआ अड्डे पर हुई कारवाई में हुई शिकायतों के कारण इस प्रकरण की पुनः जांच किए जाने के निर्देश एडिशनल एसपी को दिए। 
             जिला पुलिस अधिक्षक महोदय ने थाना में आनेवाले प्रार्थी का सम्मान किए जाने की हिदायत देते हुए उसका समाधान समयावधि में करने की बात कही। इस बैठक में लंबित अपराधों की भी समीक्षा की गई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बॉर्डर चेकिंग और  अवैध रूप से कार्य करने वाले लोगों के विरूद्ध कारवाई के निर्देश दिए। इस समीक्षा बैठक में एडिशनल एसपी निरज सोनी, एसडीओ पुलिस राकेश पेन्द्रो, एसडीओ सौंसर डी.वी.एस. नागर, थाना प्रभारी लोधिखेडा, सौंसर, मोहगांव, पांढुर्ना और चौकी प्रभारी मौजूद रहे।