नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे
पांढुर्ना 

               नगरपालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे ने आज अपनी नई पी.आय.सी. का गठन कर उसे सार्वजनिक किया। ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले तक नगरपालिका अध्यक्ष कांग्रेस से भाजपा में 5 कांग्रेसी पार्षदों के साथ शामिल हुए। इस प्रकार पहले जहां नपा में कांग्रेस की परिषद होती थी अब भाजपा की परिषद बन गई है। इसके बाद नपा अध्यक्ष महोदय ने कांग्रेस कार्यकाल में बनी अध्यक्षीय परिषद भंग कर दी। पहले जहां कांग्रेस की सत्ता में नगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष का पद भाजपा पार्षद के पास था अब भाजपा सरकार में होने के कारण वे इस पद पर नहीं रहे। 
        
पूर्व नेता प्रतिपक्ष का था जादा अधिकार

         हालांकि पी.आय.सी. गठन का निर्णय नपा अध्यक्ष महोदय का होता है लेकिन अधिकांश पार्षदों का विचार है कि नेता प्रतिपक्ष रह चुके पार्षद की राजनीतिक पृष्ठभूमि और सक्रियता को देखते हुए इन्हें लोकनिर्माण विभाग का सभापति बनाया जाना था लेकिन एैसा नहीं हुआ। भाजपा की पीआयसी है इसलिए इस गठन में जिला भाजपा अध्यक्ष की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही है। इनकी सहमति के बिना पी.आय.सी. का गठन नहीं हो सकता है। पार्षदों को लगता है कि नेता प्रतिपक्ष रह चुके पार्षद का अधिकार सबसे जादा था इस बात का ध्यान जिला भाजपा अध्यक्ष द्वारा जरूर रखा जाना था।  
        
इन्हें बनाया गया सभापति 

      आज नपा अध्यक्ष द्वारा जारी पी.आय.सी. के अनुसार प्रदीप जुननकर भवानी वार्ड पार्षद को लोकनिर्माण, उद्यान विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग, महेंद्र घोडे टेकडी वार्ड पार्षद को जलकार्य तथा सिवरेज विभाग, मदन भांगे शिवाजी वार्ड पार्षद को स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग, उमेश अुरकडे हनुमंती वार्ड पार्षद को राजस्व, वित्त एवं लेखा विभाग, श्रीमती भागिरथी कुंडे वसई वार्ड पार्षद को शहरी गरीबी उपशमन विभाग, श्रीमती नलीनी केवटे भगतसिंह वार्ड पार्षद को योजना, यातायात, परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग तथा श्रीमती प्रीति गिरारे पार्षद शंकर नगर को सामान्य प्रशासन विभाग प्रदान किया गया है।