नमस्ते इंडिया न्यूज 
अजय तावरे
पांढुर्ना :-

             आज पांढुर्ना जिले में लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार पधारे बंटी उर्फ विवेक साहू और राज्यसभा सांसद एवं भाजपा की प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार का स्वागत एवं सत्कार स्थानीय भाजपाईयों ने तीन अलग अलग जगह पर किया। इन तीनों स्थानों पर तीन विभिन्न गुटों का जोर रहा। इसके पहले भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्थानीय एतश कॉलेज में कोर कमेटी की चुनाव रणनीति पर एक बैठक ली। इस बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष एड वैशाली महाले भी उपस्थित थी। 


              जिला भाजपा कार्यालय में लगभग दोपहर डेढ से दो बजे के बीच महामंत्री कविता पाटीदार और बंटी साहू मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्षा एड वैशाली महाले के अलावा भाजपा के सैकडों नेता एवं कार्यकर्ताण उपस्थित रहे। यहां से भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण पूर्व विधायक मारोतराव खवसे के संपर्क कार्यालय में पहुंचे। इस कार्यालय में बैंड बाजे और जोशो खरोश के साथ महामंत्री कविता पाटीदार और बंटी साहू का स्वागत किया गया। यह स्वागत सत्कार का कार्यक्रम एक दूसरे भाजपाई गुट द्वारा किया गया। हालांकि यहां एड वैशाली महाले के अलावा जिला भाजपा कार्यालय में मौजूद चुनिंदा नेता एवं कार्यकर्तागण भी पहुंच गए थे।

 
             यहां से आधे घंटे बाद प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार और बंटी साहू पंचशील चौक पर गए जहां भाजपा के एक तीसरे गुट ने इन दोनों का धूमधाम से स्वागत सत्कार किया जहां जिला भाजपा अध्यक्षा भी मौजूद रही। भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इन तीनों स्थानों पर मौजूद रहकर समन्वय बनाने का प्रयास किया।