नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे
पांढुर्ना  

    
              स्थानीय एसडीएम कार्यालय के करीब स्थित नगरपालिका पांढुर्ना के जवाहर उद्यान में आधुनिक उपकरणों की मदद से यहां के अनेक नागरिक अपनी सेहत बनाने में लगे है। यहां उल्लेखनीय है कि अनेक शहरवासी तडके 6 से 7 बजे के बीच इस उद्यान में आकर मॉर्निंग वॉक करते है। 


          इसके सिवाय अनेक लोग यहां के शारीरिक फिटनेस बढाने के लिए लगाए गए उपकरणों पर एक्जरसाइज कर अपनी कार्यक्षमता बढाने की कोशिश करते है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक अनेक नागरिक यहां की हरी भरी घास पर योगासन करते है।

 
           कल सुबह नगरपालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे अचानक इस उद्यान में आ पहुंचे। यहां पर नगरवासियों ने नपा अध्यक्ष महोदय से डबल बार लगाने और अनेक उपकरणों की सर्विसिंग की जाने की जरूरत पर बल दिया। इस पर संदीप घाटोडे ने तत्काल नपा कर्मचारियों को बुलाकर जरूरी निर्देश देते हुए इस उद्यान में स्वच्छता का पूरा ध्यान रखे जाने की हिदायत दी।