नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे
पांढुर्ना  

    
         मैने छिंदवाडा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लडने के लिए ना टिकट की मांग की है और ना ही किसी प्रकार दावेदारी प्रस्तुत की है, मै केवल पार्टी के आदेश का पालन करती हूं। इस आशय का प्रेस नोट आज जिला भाजपा अध्यक्ष एड वैशाली महाले के हवाले से जिला भाजपा मीडिया प्रभारी बापू बालपांडे जारी किया है।


         जिला भाजपा अध्यक्ष के मुताबिक उन्होंने किसी भी पद के लिए दावेदारी नहीं की है। इस संबंध में भाजपा संगठन सर्वोपरी है उसका आदेश मेरे लिए सबकुछ है। इन्होंने न्यूज एंकरों से निवेदन किया है कि इनकी दावेदारी सबंधी समाचार प्रकाशित ना किए जाए जिससे इनकी राजनीतिक छवि को ठेस पहुंच सकती है। 

        भाजपाईयों ने की पहल 

        अभी कुछ दिनों पहले जिला भाजपा अध्यक्ष एड वैशाली महाले अनेक भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा कार्यलय भोपाल गई थी। यहां से लौटने के बाद कुछ भाजपा के युवाओं ने सोशल मीडिया के अनेक प्लेटफॉर्म पर ‘‘हमारा सांसद कैसा हो ? भाजपा जिलाध्यक्ष वैशाली महाले जैसा हो’’ एैसा लिखकर छोटे छोटे बैनर पोस्ट किए थे जिसपर जिला अध्यक्ष महोदया की फोटो भी लगी हुई थी। एैसी पोस्ट दो तीन दिनों तक निरंतर सोशल साइट पर वायरल होते देखी गई। 
    
      वरिष्ठ पदाधिकारियों से करनी थी मांग 

      भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जिला अध्यक्ष महोदया के संज्ञान में ना लाते हुए सीधे सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपनी मांग जनता के बीच सार्वजनिक कर दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग आमजनता के बीच सार्वजनिक करने के स्थान पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष व्यक्तिगत रूप रखना था।