नमस्ते इंडिया न्यूज 
     अजय तावरे
जिला कार्यालय पांढुर्ना 

         बीते दो दिनों से राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री, म.प्र. के पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष,पूर्व सांसद कमलनाथ और वर्तमान सांसद नकुलनाथ के भाजपा प्रवेश की खबरें जोरों पर है। नेशनल मीडिया चैनल्स और आज के अखबारों में यही खबरें सुर्खियां बन गई है। कमलनाथ के नजदीकी सूत्रों के अनुसार आगामी एक दो दिन में उक्ताशय की घोषणा भी हो सकती है। ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वास कांबे के अनुसार कमलनाथ कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता है और विदेशों तक में इनका नाम चलता है। लेकिन मध्यपद्रेश विधानसभा चुनावों के बाद पार्टी ने इनके साथ न्याय नहीं किया है और समस्त जिम्मेदारियों से दूर हटा दिया है। इसलिए साहब एैसा निर्णय लेते है तो हमें हैरान नहीं होना चाहिए। इन्होंने कहा कि मै कमलनाथ के साथ 40 साल पहले जुडा हूं, आज भी उनके साथ हूं और कल वह कहीं और जाते है तब भी उनके साथ रहूंगा। 
        लेकिन दूसरी ओर क्षेत्र के अनेक कांग्रेसी जनप्रतिनिधी पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा बदलने को जरा भी तैयार नहीं तो कुछ नेताओं का कहना है कि पहले कमलनाथ के बारे में विधिवत कोई घोषणा हो जाए उसके बाद हम सोच समझकर निर्णय लेंगे कि हमें क्या करना है। 

-ः यह कांग्रेस में बने रहेंगे:-

 जिला कांग्रेस अध्यक्ष :- जिला पांढुर्ना कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश झलके ने कहा है कि हमारी पुरानी पीढियां कांग्रेस में खप गई। हमारा कमलनाथ से व्यक्तिगत संबध है और वह जनहित में कार्य करने के लिए जाने जाते है। लेकिन मै अपनी पुरानी पार्टी में ही रहूंगा। 
ब्लाॅक कार्यवाहक अध्यक्ष :- कांग्रेस के ब्लाॅक कार्यवाहक अध्यक्ष और पूर्व जनपद अध्यक्ष मनोहर सिंह ठाकुर ने साफ कहा कि हम जिस मकान में है वहीं रहेंगे। यदि कमलनाथ भाजपा में जाते है तब भी हम पार्टी कदापि नहीं बदलेंगे। इस पार्टी ने हमें पहचान दिलायी है।

नगरपालिका पांढुर्ना उपाध्यक्ष :- नगरपालिका पांढुर्ना उपाध्यक्ष ताहीर पटेल के अनुसार उन्हें उपाध्यक्ष पद छोडना पडे या राजनीति छोडनी पडे तो चलेगा लेकिन वे कांग्रेस नहीं छोडेंगे। कांग्रेस में बने रहने के लिए कोई भी नुकसान उठाने के लिए ताहीर पटेल तैयार है। 
वरिष्ठ नेता :- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील जुननकर के अनुसार उन्होंने कमलनाथ के लिए सदैव कार्य किया है, इनसे उनके व्यक्तिगत संबंध है। भविष्य में भी कमलनाथ के साथ मिलकर कार्य करेंगे। लेकिन अपने कांग्रेस छोडकर भाजपा में शामिल होने से इन्होंने इनकार किया। 
वरिष्ठ नेता :- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुंडलिक पराडकर ने कहा कि हम अपनी युवावस्था से कांग्रेस पार्टी से जुडे है और इसी में हमारी निष्ठा है। हम अपनी निष्ठा और सिद्धांत नहीं बदलेंगे। 

-ः यह कमलनाथ के साथ खडे रहेंगे :- 

ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष :- विश्वास कांबे ने कहा मैने हमेशा कमलनाथ के लिए कार्य किया है और भविष्य में यह पांढुर्ना और छिंदवाडा दोनों जिलों के विकास के लिए जहां भी जाएंगे मै उनके साथ खडा रहकर उनके हाथ मजबूत करूंगा। 
नगरपालिका अध्यक्ष :- नगरपालिका पांढुर्ना के अध्यक्ष संदीप घाटोडे के अनुसार वे कमलनाथ से प्रेरित होकर ही युवावस्था में कांग्रेस से जुडे। इतने सालों तक कमलनाथ से जुडकर काम करने की वजह से अब उनका साथ नहीं छोडेंगे। कमलनाथ जहां है वहीं हम रहेंगे। 
नगर कांग्रेस अध्यक्ष :- नगर कांग्रेस अध्यक्ष जयंत घोडे ने भी किसी भी स्थिति में कमलनाथ का साथ छोडने से इनकार कर दिया। इन्होंने कहा छिंदवाडा और पांढुर्ना की पहचान कमलनाथ ने ही बनाई है। जहां कमलनाथ जाएंगे हम भी वहीं जाएंगे। 

-ः यह लेंगे सोच समझकर लेंगे निर्णय :- 

      हम हमारे सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ सहयोगियों, कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की कमलनाथ के भाजपा में जाने के उपरांत बैठक करेंगे। इस बैठक में सभी लोगों की पांढुर्ना के हित में जो राय बनेगी और वैसा निर्णय लेंगे। अभी सिर्फ चर्चाएं व्याप्त है, इस आधार पर निर्णय जाहीर करना उचित नहीं है। 
    एैसा वक्तव्य पूर्व विधायक और कांग्रेस के प्रांतीय महासविव जतन उईके, पूर्व विधायक चंद्रशेखर सांबारतोडे, पूर्व कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डाॅ. साहेबराव टोनपे तथा ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्षा शारदाबाई धुमाल ने दिया है। 

-ः इनसे संपर्क नहीं हुआ :-

    क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक निलेश उईके तथा कांग्रेस के प्रांतीय सचिव उज्वल सिंह चैहान से मोबाइल पर संपर्क करने का खूब प्रयास किया इनसे संपर्क नहीं हो पाया।