नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे
पांढुर्ना :-

    
           महावीर वार्ड में निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल के बाजू में स्थित तिराहे का नामकरण आज वसंत पंचमी के पावन पर्व पर जगतगुरू संत श्री तुकाराम महाराज के नाम से किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे, भाजपा जिला अध्यक्ष एड वैशाली महाले, कुनबी समाज अध्यक्ष रामराव टोनपे के अलावा अनेक उपस्थित थे। 
            नपा अध्यक्ष ने बताया कि जगतगुरू संत तुकाराम महाराज महान संत थे, आज पांढुर्ना नगर के तिराहे का नामकरा करना मेरे लिए जीवन का अलौकिक क्षण है। भाजपा जिला अध्यक्ष एड वैशाली महाले ने कहा कि हमारा पांढुर्ना धार्मिक नगर के नाम से पहचाना जाता है। आनेवाले समय में हम सभी मिलकर इस तिराहे पर संत श्री तुकाराम महाराज की भव्य प्रतिमा स्थापित करेंगे। 


          इस अवसर पर दुर्गेश उईके, संजय इंगोले, राजू भाऊ बांबल, बाबा भाऊ तहकित, प्रमोद आंबल, उमेश टोलमारे, सुरेश तिडके, अनिल खंडार, दिगांबर ठवले, रविंद्र चौधरी, गणेश साबले, संजय तहकित, रामकुमार ठाकरे, भोजराज कराले, मनोज गुउधे, राजू तहकित, पंकज राऊत, पवन तायवाडे, जीवन सकरडे, उत्तम झा, हर्षद धुडे, जगदीश साबले, मितराज गुडधे,राहुल तहकित, महेश गुडधे एवं अन्य मौजूद थे।