नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे
पांढुर्ना

         भाजपा के ज्वाइनिंग भारत अभियान के तहत आज यहां जिला भाजपा कार्यालय पांढुर्ना में राजा भोज युवा संगठन के अध्यक्ष रूपेश कसलीकर और कोषाध्यक्ष कपुर किनकर भाजपा जिला अध्यक्ष एड वैशाली महाले की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। इसके पहले कल भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष व्हीडी शर्मा के समक्ष पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गणेश पद्माकर और राहुल टोनपे ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इन चारों प्रतिनिधियों को आज जिला कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष ने सत्कार किया गया। 


       जिला भाजपा अध्यक्ष एड वैशाली महाले ने इस अवसर पर कहा कि इन चारों जनप्रतिनिधियों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की रीति नीति, सनातन धर्म को प्राथमिकता दिए जाने से प्रभावित होकर कांग्रेस छोडकर भाजपा में प्रवेश लिया है। जिला अध्यक्ष महोदय ने इन चारों के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए एक परिवार के सदस्य के रूप में पार्टी में कार्य करेंगे एैसा आश्वासन दिया। 


        इस मौके पर पूर्व जनपद अध्यक्ष गणेश पद्माकर ने बताया कि मुझे कांग्रेस में रहते समय मुझ पर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था तब से ही मेरा मन खट्टा हो गया था। जिला भाजपा अध्यक्ष ने मुझसे संपर्क कर मुझे प्रेरित किया इसलिए मैने भाजपा की सदस्यता ली। आज के कार्यक्रम में ज्वाइनिंग भारत अभियान के संयोजक उमेश कडवे, नपा प्रतिपक्ष नेता महेंद्र घोडे, कार्यालय मंत्री कमलेश राठौर के अलावा अनेक मौजूद थे।