नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे 
पांढुर्ना :- 

        
         नवगठित पांढुर्ना जिले का पहला गणवतंत्र दिवस होने के नाते परंपरागत रूप से चलते आ रही व्यवस्थाओं शासन की गाइडलाइन के अनुसार कुछ परिवर्तन होना है। इस बार कलेक्टर एवं एसपी स्वयं स्थानीय एमपीएल मैदान पर होने जा रही परेड  में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा इस बार से एमपीएल मैदान पर ध्वजारोहण जिला कलेक्टर महोदय के हस्ते किया जाएगा। 

       गणतंत्र दिवस सुनियोजित तरीके संपन्न हो इसके लिए मैदान पर आज परेड की रिहर्सल की गई। इसके अलावा समारोह कैसा होगा, इसकी व्यवस्थाएं क्या रहेगी इसके लिए आज कलेक्टर अजय देव शर्मा, एसपी संतोष कोरी तथा एडिशनल एसपी नीरज सोनी ने एमपीलए मैदान पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। 


     इन वरिष्ठ अधिकारियों के साथएसडीएम सिद्धार्थ पटेल, तहसीलदार विनय ठाकुर, जनपद सीईओ ललित चौधरी, तथा एसडीओ पुलिस आर के. पेन्ड्रो भी उपस्थित रहे। इन सभी अधिकारियों ने 26 जनवरी के दिन इस मैदान पर जो कार्यक्रम आहूत होना है उसकी तैयारियों का जायजा लेते हुए चर्चा विमर्ष किया।