नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे 
पांढुर्ना :- 

        
         कल 22 जन. को श्री अयोध्याधाम में होने जा रहे श्रीरामलला की मूर्ति की प्रतिष्ठापना अवसर पर जिले भर में खुशियां मनाई जा रही है। हर गांव में दीपावली सी साज सज्जा की गई है और भक्तजनें के रैले शोभायात्रा और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर रहे है। 


        एैसे में जिला भाजपा अध्यक्ष एड वैशाली महाले आज जिले के मोहगांव, सौंसर, जामसांवली, चनियाकला,राजना तथा वाडेगांव का दौरा कर अनेक मंदिरों पूजा अर्चना, शोभायात्रा तथा धार्मिक उत्सव में शामिल हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला भाजपा अध्यक्ष यशस्वी प्रधामंत्री मा. नरेंद्र मोदी के संकल्य और केंद्र की योजनां को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। 


       इस सिलसिले में आज जिला भाजपा अध्यक्ष ने मोहगांव के सुप्रसिद्ध अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा पाठ की। इसके उपरांत इन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सर्पा नदी के घाट जाकर नदी तटों पर स्वच्छता की। 
        इसके बाद जिला भाजपा अध्यक्ष ने सौंसर के नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में अपने समर्थकों सहित विधिवत पूजा अर्चना की। ग्राम चनियाकला से जामसांवली के चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर तक जाने वाली पदयात्रा में अपने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुई। 


       इसके उपरांत जिला भाजपा अध्यक्ष पांढुर्ना तहसील के ग्राम राजना और वाडेगांव में निकली भव्य शोभायात्रा में शामिल होकर भक्तजनों का उत्साहवर्धन किया। 

                        -ः यह नेतागण रहे मौजूद :-

      जिला भाजपा अध्यक्ष द्वारा किए गए आज के दौरे में प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड, मोहगावं नगरपालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे, जिला पंचायत सदस्य संदीप मोहोड, नपा पांढुर्ना के प्रतिपक्ष नेता महेंद्र घोडे, नगर मंडल सौंसर के अध्यक्ष दर्शन झाडे, पिपला मंडल अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र पालीवाल, भारती चौरासे, योगेश सोनेकर, कमलेश राठौर, पार्षद लोचन खवसे, जिला मंत्री उत्तम झा, महामंत्री किशोर धुर्वे, पूर्व सरपंच गजेंद्र घागरे तथा प्रशासनिक अमला एवं अन्य भाजपाई शामिल रहे।