नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे
पांढुर्ना 

         बीते कुछ दिनों से पांढुर्ना नगरी पर ब्रम्हांड नायक  प्रभु श्रीराम की भक्ति का बुखार चढ चुका है। क्या महिला और क्या पुरूष समस्त नागरिक इस भक्ति की धारा में बहकर हर गली मोहल्ले और क्षेत्र में कलश यात्राएं आयोजित की जा रही है। इन कलश यात्राओं में महिला पुरूष, बच्चे और सभी गेरूएं वस्त्र धारण कर श्रीराम के गीत गाते हुए झूम रहे है। 


        लोग कांग्रेस, भाजपा और राजनीतिक दलों की एडवायजरी छोडकर खुलकर एकसाथ आ गए है। इन धार्मिक यात्राओं में कांग्रेस, भाजपा और अन्य दलों के प्रतिनिधिगण भी भजन में झूम रहे है। नगर के हर वार्ड में भक्तजन अपने अपने क्षेत्र में खुद की राशि एकत्र कर छोटे मोटे धार्मिक समारोह आयोजित कर रहे है। 


        लोगों ने अपने अपने घर के करीब स्थित मंदिर एवं धार्मिक स्थलों की सफाई एवं स्वच्छता का अभियान छेड दिया है। अनेक मंदिरों में रंगाई पुताई और प्रकाश व्यवस्था कर दी गई है। म.प्र. शासन ने भी जिले के सभी शासकीय भवनों को प्रकाश से जगमग किए जाने के निर्देश दिए है। पूरे शहर में दीपावली जैसा माहौल बन गया है।  नगर के अधिकांश मंदिरों में सुबह से शाम तक धार्मिक आयोजन किए जा रहे है।