नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे
पांढुर्ना :- 

        
        श्रीधाम अयोध्या में लगभग 500 वर्षों बाद सभी के आराध्य श्रीरामलला की दिव्य बाल रूप प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव होने जा रहा है। इस उपलक्ष्य में पांढुर्ना नगर के हृदयस्थल स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर गुजरी चौक में पौष पक्ष द्वादशी सोमवार 22 जनवरी 2024 को एक अलग ही ढंग से मनाया जाएगा। रामाश्रयी प्रवीन पालीवाल ने बताया कि इस दिन श्रीराम मंदिर में श्री रूद्रमुनी शिवाचार्य महाराज मठाधिपति, श्री ब्रम्ह चैतन्य विभूदत्त महाराज, प्रज्ञा प्रखर मनोहर भैया पवार, ह.भ.प. शंकर महाराज घाटोडे, प्रणय जोशी महाराज तथा अनेक संतों एवं पंडितों के सानिघ्य में सुबह 4.30 बजे श्रीराम एवं श्री हनुमान का अभिषेक होगा। 


        इसके बाद सुबह 5 बजे देव स्थापना, कलश स्थापना, मंडल स्थापना, अग्नि स्थापना यज्ञ आरंभ होगा। 7 बजे से अखंड श्रीराम जयराम जय जयराम के मंत्रों से महायज्ञ प्रारंभ होगा। इसमे नगर के 151 पति पत्नियों के जोडे यजमान के रूप में रूप में आहुति देंगे। दोपहर 12.29 बजे शिव पंचायत की नई मूर्ति स्थापना की जाएगी। दोपहर 2 बजे श्रीराम नाम लिखित जप पुस्तिकाओं का सर्वाधिक जप कर्ताओं का नागरिक सत्कार किया जाएगा। 
      संध्या 6 बजे भगवान श्रीराम को छप्पन भोग प्रसादी, दीपयज्ञ दीपोत्सव होगा। शाम 6.30 बजे महायज्ञ की पूर्णाहूति होगी। 7 बजे नगरवासियों द्वारा भगवान की महाआरती एवं प्रसाद होगा। रामश्रयी प्रवीन पालीवाल ने नगरवासियों से निवेदन किया है कि महाआरती में सभी लोग अपने अपने घरों से आरती थाल सजाकर मंदिर में आएं और इस कार्यक्रम में सभी लोग परिवार सहित पधारें।