नमस्ते इंडिया न्यूज 
अजय तावरे
पांढुर्ना :- 

      आज भाजपा जिलाध्यक्ष अधिवक्ता वैशाली महाले ने अपने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्टर अजय देव शर्मा से भेंट की। इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने विशेषतया यहां के शासकीय अस्पताल की पटरी से बाहर हो चुकी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चिंता जताते हुए इस पर जल्द अंकुश लगाने की जरूरत पर बल दिया।  
    इस अस्पताल में सिजर ऑपरेशन को हमेशा से टाला जाता है और एैसी महिलाओं को नागपुर या छिंदवाडा रिफर किया जाता है। एड वैशाली महाले ने कलेक्टर महोदय से इन बिगडी हुई व्यवस्था को जल्द सुधारने की मांग कलेक्टर से की। इसके अलावा टाउन प्लानिंग एवं नगर विस्तार पर भी कलेक्टर महोदय का ध्यान आकर्षित किया गया। 
     तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जिले के नांदनवाडी उपतहसील को पूर्ण दर्जा दिलाने की घोषणा की गई थी। इस प्रकरण में तेजी से कारवाई की मांग प्रशासन से की गई। इस बैठक में नपा प्रतिपक्ष नेता महेंद्र घोडे, विष्णु लेंडे, अनील कुमरे, उत्तम झा, नरेश कलंबे, लोचन खवसे, महेश गिरारे, किशोर धुर्वे, कमलेष राठौर, हिरेंद्र टोपले, नितेश कोरडे, संजूलता सोनवंशी तथा अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

-ः -ः पांढुर्ना में 6 सौंसर में 5 मंडल :-  :- 

    भाजपा जिलाध्यक्ष एड वैशाली महाले ने सौंसर एवं पांढुर्ना में भाजपा के मंडलों की संख्या बढा दी है। इनके अनुसार इससे संगठन का कार्य और पार्टी के प्रचार प्रसार में आसानी होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पांढुर्ना नगर में दो मंडल रहेंगे, तिगांव, ग्रामीण, नांदनवाडी एवं पाठई इस प्रकार कुल 6 मंडल बनाए जाने की घोषणा की गई है। इसके साथ सौंसर क्षेत्र में सौंसर, रामाकोना, पीपला, लोधिखेडा तथा बोरगांव इस प्रकार 5 मंडल बनाए जा रहे है।