नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे
पांढुर्ना :-

     आज नगर में गुरूनानक वार्ड स्थित गुरूद्वारा में बडे ही उत्सापूर्ण ढंग से गुरू गोविंद सिंह महाराज की जयंती मनाई गई। इस मौके पर गुरूनानक वार्ड गुरूद्वारे में सुबह 5.15 बजे गुरू ग्रंथ साहिब का प्रकाश एवं निपनेम, सुबह 9 बजे निसान साहेब की सेवा तथा 10.30 बजे शबद किर्तन समारोह हुआ। इसके बाद अटूट लंगर आयोजित किया गया। 


              नगर के गुजरी बाजार परिसर स्थित खत्री समाज के गुरूद्वारा में भी गुरू गोविंद सिंह महाराज की जयंती अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम बडे ही उत्साह से कराए गए।