नमस्ते इंडिया न्यूज
     अजय तावरे 
        पांढुर्ना :-

        बीते तीन माह में पांढुर्ना शासकीय अस्पताल में पदस्थ सर्जन डॉ. अनमोल सांबारे ने 110 ऑपरेशन कर कम से कम इस पांढुर्ना में नया रिकॉर्ड बना लिया है। इसके पहले कम समय में इतनी तेजी यहां कभी इतने अधिक ऑपरेशन नहीं हुए। यहां उल्लेखनीय है कि यह सभी ऑपरेशन पूर्णतया निशुल्क किए गए। डॉ. अनमोल सांबारे ने 110 ऑपरेशन में 18 बडे तथा 92 छोटे ऑपरेशन किए । 
          सर्जन डॉ. अनमोल सांबारे ने बताया कि हर्निया, इाहड्रोसिल, सरकमसिजन, सुप्राक्युबिक कैथेडराइजेशन,छोटे ऑपरेशनों में शरीर के विभिन्न अंगों की गांठें हटाना एवं स्तनों की गांठें हटाना आदि का समावेश है। पूर्णतह निशुल्क और सुविधाजनक तरीके ऑपरेशन होने के कारण अधिकांश मरीजों ने संतुष्टी जाहिर की है। 

-ः प्रशासन का पूरा सहयोग :- 

      सर्जन डॉ. अनमोल सांबारे ने बताया कि कलेक्टर अजय देवश शर्मा के निर्देशन, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीसी चौरसिया तथा विकास खंड चिकित्साधिकारी दिपेंद्र सलामें के मार्गदर्शन में यह ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए। सर्जन डॉ. अनमोल के अनुसार उन्हें एम.बी.बी.एस., एम.एस. एवं मेट्रन सुंदर धुर्वे, स्टाफ नर्स श्रीमती सातपूते, नागोराव सरेयाम और अन्य स्टाफ ने भरपूर सहयोग प्रदान किया। 

-ः 9 से 2 के बीच अस्पताल में मिले :- 

      इसके पूर्व भी सर्जन डॉ. अनमोल सांबारे ने शासकीय जिहला अस्पताल छिंदवाडा में अल्प समय में 155 ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए है। डॉ. अनमोल ने मरीजों से निवेदन किया है कि वे शासकीय अस्पताल में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक संपर्क करें।