नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे 
पांढुर्ना :- 

        
         आज 23 जनवरी को पांढुर्ना जिले की नव मनोनीत जिला भाजपा अध्यक्ष अधिवक्ता श्रीमती वैशाली वासुदेवराव महाले का जन्मदिन है। चूंकि प्रदेश महिला मोर्चा में कई सालों से एड वैशाली महाले मंत्री के पद पर है और बीते 25 सालों से भाजपा में काफी सक्रिय रही है। इसलिए पांढुर्ना और सौंसर के अनेक भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता इनका जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाते है। 

         लेकिन अभी कुछ ही दिनों पूर्व श्रीमती वैशाली को भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने पांढुर्ना जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा। इसके बाद से जिले के अनेक भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है। एैसे में कल 23 जनवरी को पांढुर्ना की नवमनोनीत जिला भाजपा अध्यक्ष एड वैशाली महाले का जन्मदिन अवसर पर कार्यकर्ताओं में काफी गहमागहमी रह्रेगी।