नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे
पांढुर्ना 

             
 आज शाम 4 बजे छिंदवाडा में प्रदेश कांग्रेस महासचिव उज्वल सिंह चौहान जिन्होंने पिछले नगरपालिका पांढुर्ना चुनाव और विधानसभा चुनाव पांढुर्ना में कांग्रेस की बागडौर संभाली थी, नगरपालिका परिषद पांढुर्ना के अध्यक्ष संदीप घाटोडे, युवा नेता प्रवीन सिंह चौहान, नगरपालिका के पार्षदगण रोशनी कोरडे, मदन भांगे, प्रदीप जुननकर, सचिन बागडे तथा दुर्गेश उईके भाजपा में शामिल हुए। 


          कांग्रेसी नगरपालिका अध्यक्ष के साथ 5 कांग्रेस पार्षदों के भाजपा में चले जाने से नगरपालिका में कांग्रेस की परिषद अल्पमत में आ गई है। पहले जहां कांग्रेस के 17 पार्षद और भाजपा के 13 पार्षद थे अब नगरपालिका में भाजपा के 19 पार्षद हो चुके है। यह कहा जा सकता है कि नगरपालिका पांढुना में कल तक कांग्रेस की परिषद थी और आज से भाजपा की परिषद हो गई है।

       इन पार्षदों के अलावा पूर्व कांग्रेस पार्षद हर्षद कोल्हे, पूर्व कांग्रेस पार्षद प्रशांत दाढे, निकुंज शाह, विशाल होटे, धीरज भांगे एवं अनेक कांग्रेसजनों ने आज भाजपा की सदस्यता ली। कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले पांढुर्ना के ममस्त नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंच पर भगवा गमछा पहनाकर सभी का स्वागत किया। 


        नपा पांढुर्ना के उपाध्यक्ष ताहीर पटेल ने बताया कि पूनम खोडे, चंदाबाई देशभ्रतार, संदीप बनाईत, लताबाई जसूतकर, परवीन बेगम, मीराबाई डाबरे, जयश्री बांबल, सुरेश सुरजूसे तथा अशोक कोल्हे यह समस्त पार्षदगण कांग्रेस में ही है और छिंदवाडा नहीं गए है। सुभाष वार्ड की पार्षद नीतू राठौर ने कहा कि वे अपने परिवार सहित तिरूपति बालाजी के धार्मिक दौरे पर है और पूर्ववत अपने स्थान पर है।