पांढुर्णा
नमस्ते इंडिया न्यूज
अयज तावरे
गत दिनों गुजरी बाजार क्षेत्र से कार में गाय की तस्करी करनेवाले मामले में जिला पुलिस अधिक्षक सुंदर सिंह कनेश एवं एडिशनल एसपी नीरज सोनी के निर्देश पर तथा एसडीओपी ब्रजेश भार्गव के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम ने गाय को कार में रखनेवाले आरोपी शहबाज और कार को बरामद करने में सफलता पायी है।

गत 24 जनवरी की रात में यहां गुजरी बाजार क्षेत्र से सडक पर बैठी एक गाय को सफेद रंग की कार में चुपके से भरकर ले जाने वाले आरोपी शेख जुबेर पिता शेख कलाम निवासी बगला चौक बडी मस्जिद के पास वरुड जिला अमरावती को को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस वाहन के चालक को पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है, इसी दौरान आज 5 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर इस घटना में प्रयुक्त कार को पुलिस टीम ने नागपुर पांढुर्णा हाईवे पर नाकाबंदी कर रोका।







