वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पांढुर्णा पुलिस व्दारा कार में गौवंश तस्करी के आरोपी को किया गिरफ्तार, कार जब्त 

पांढुर्णा
नमस्ते इंडिया न्यूज
अयज तावरे

                गत दिनों गुजरी बाजार क्षेत्र से कार में गाय की तस्करी करनेवाले मामले में जिला पुलिस अधिक्षक सुंदर सिंह कनेश एवं एडिशनल एसपी नीरज सोनी के निर्देश पर तथा एसडीओपी ब्रजेश भार्गव के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम ने गाय को कार में रखनेवाले आरोपी शहबाज और कार को बरामद करने में सफलता पायी है।

                     गत 24 जनवरी की रात में यहां गुजरी बाजार क्षेत्र से सडक पर बैठी एक गाय को सफेद रंग की कार में चुपके से भरकर ले जाने वाले आरोपी शेख जुबेर पिता शेख कलाम निवासी बगला चौक बडी मस्जिद के पास वरुड जिला अमरावती को को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस वाहन के चालक को पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है, इसी दौरान आज 5 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर इस घटना में प्रयुक्त कार को पुलिस टीम ने नागपुर पांढुर्णा हाईवे पर  नाकाबंदी कर रोका।

फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल

               इसमें कार चालक सैय्यद शहबाज उर्फ बाबा पिता लियाकत अली उम्र 23 वर्ष निवासी प्लाट नंबर 53 संत ज्ञानेश्वर सोसायटी थाना मानकापुर जिला नागपुर (महाराष्ट्र ) होना बताया। कार की तलाशी पर वाहन भीतर एमएच 37 एडी 9211 की नंबर प्लेट मिली। सैय्यद शहबाज ने इस नंबर प्लेट के के बारे में बताया कि यह नंबर प्लेट इस कार की है। हम लोग कार पर एमएच 12 वाई 7652 नंबर वाली फर्जी प्लेट लगाकर लोगों को गुमराह करते है।  पुलिस एवं जनता को भ्रमित करने के उद्देश्य से कार का नंबर प्लेट बदलकर कार में फर्जी नंबर प्लेट एमएच 7652 लगाकर पांदुर्णा में घटना करना बताया। ।

पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका 

            कार का मूल मालिक मनोज अरूणराव थुल निवासी दिग्रस जिला वर्धा महाराष्ट्र बताया गया। आरोपी की गिरफ्तारी और कार की पतासाजी करनेवाली टीम में थाना प्रभारी अजय मरकाम, एसआय आशिष भीमटे, एएसआय प्रकाश रघुवंशी, अशोक हरसूले, पुष्पेंद्र राजपूत, सुरेंद्र परानी तथा दीपक अडानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एमएच 12 वाई 7652 नंबर वाली

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें