नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे
पांढुर्णा
आज 28 मार्च को स्थानीय प्रायमरी शासकीय शाला में एफएलएन आकलन मेला संपन्न हुआ। इस मेले के माध्यम से बच्चों के शारीरिक विकास, बौद्धिक विकास, भाषा विकास, गणित की तैयारी तथा बच्चों का कोना इन बिंदुआें पर आकलन किया गया। इस मेले में कुल 285 बच्चों का आकलन किया गया। यह आकलन अरूण, उदय, पहली एवं दूसरी कक्षा के बच्चों के लिए था।





