वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

गांधी वार्ड भवानी माता मंदिर में धार्मिक समारोह की धूम

   नमस्ते इंडिया न्यूज

     अजय तावरे

        पांढुर्णा

            यहां गांधी वार्ड स्थित भवानी माता मंदिर में इन दिनों प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन चल रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं की बडी संख्या में उपस्थित हो रहे है। ज्ञात हो गत 24 मार्च से यह कार्यक्रम जारी है। आज 29 मार्च की शाम 9 बजे नवनाथ डायका मित्र मंडल, 30 मार्च की शाम भजन, 31 मार्च की शाम डायका, 1 अप्रैल की शाम महाआरती एवं महाप्रसाद, 2 अप्रैल को दोपहर में संगीत भजन शाम को आरती उपरांत परंपरागत खापरी कार्यक्रम तथा 3 अप्रैल सुबह 8.30 बजे घट विसर्जन किया जाएगा। आयोजक मंडल ने समस्त माता भक्तों से उपस्थित होकर पुण्यलाभ लेने का निवेदन किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें