वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नवागत एस.पी. प्रकाशचंद्र ने आते से देखी यातायात व्यवस्था, पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश, पांढुर्णा में हेलमेट अनिवार्यता जोर जारी, 26 अप्रैल से 10 मई तक चलेगी सख्त कार्रवाई

नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे
पांढुर्णा

             मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दिनांक 26 अप्रैल से 10 मई 2026 तक प्रदेशव्यापी विशेष हेलमेट अभियान संचालित किया जा रहा है। नवपदस्थ जिला पुलिस अधिक्षक प्रकाचंद्र परिहार ने आज शाम 8 बजे स्थानीय तीन शेर चौक और कुछ अन्य स्थानों पर शहर की यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
इसके पूर्व एस.पी. महोदय जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक ली और उन्हें उचित दिशानिर्देश प्रदान किए। एसपी महोदय ने एसपी कार्यालय और पुलिस थाना प्रांगण में घूमकर परिसर का जायजा लिया। इस अवसर पर एडिशनल एसपी नीरज सोनी, एसडीओ पुलिस ब्रजेश भार्गव, थाना प्रभारी अमित दाणी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

         
जिला पांढुर्णा में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के अंतर्गत थाना एवं चौकी स्तर पर तथा यातायात पुलिस द्वारा अब तक कुल 292 बिना हेलमेट वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई है, साथ ही अब तक कुल 44 संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया भी की गयी
इस अभियान के तहत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस टीम पांढुर्णा द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है एवं हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी की जा रही है ।
इस अभियान का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति व्यवहारिक परिवर्तन लाना एवं सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकना है।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें