वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कलेक्टर कार्यालय पुलिस थाना परिसर में बनने का रास्ता साफ, कलेक्टर, एसपी, एडि. एसपी. और एबीपीडी अधिकारियों ने किया मुआयना

नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे
पांढुर्णा

             प्रशासनिक चहल पहल और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की जिला पुलिस कैम्पस पांढुर्णा में आज चली गहमागहमी से पता लगता है कि कलेक्टर कार्यालय पांढुर्णा के लिए पुलिस कैम्पस जगह आवंटन की प्रक्रिया अंतिम चरण में दाखिल हो चुकी है। हालांकि इस बारे में शहर में पहले से ही चर्चा थी कि कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ कलेक्टर कार्यालय के लिए एैसा स्थान तलाश कर रहे है जहां आमजनता के लिए आवागमन सहज और सुगम हो।

                   

       कलेक्टर श्री वशिष्ठ, एसपी श्री कनेश एवं एडीएसपी श्री सोनी ने किया मुआयना

             आज दोपहर 1 बजे जिला पांढुर्णा पुलिस प्रांगण में कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ, एसपी सुंदर सिंह कनेश तथा एडी. एसपी. नीरज सोनी और म.प्र. शासन के एबीपीडी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सिवनी से यहां पहुंचे। इन सभी अधिकारियों ने पुलिस हेडक्वार्टर के पिछले हिस्से की भूमि का भ्रमण कर निरीक्षण किया। बताया गया कि कलेक्टर कार्यालय पांढुर्णा रिक्त भूमि के हिस्से में किस दिशा में और किस ओर बनाया जाए ? इस बारे में चिंतन और मनन किया जा रहा है। इस अवसर पर एसडीएम अलका एक्का, तहसीलदार विनय ठाकुर, एसडीओ पुलिस ब्रजेश भार्गव, आरआई अलका सिवडे तथा अन्य मौजूद रहे।

               विश्वसनीय अधिकारिक सूत्रों से पता चला है कि कलेक्टर कार्यालय पुलिस कैम्पस में बनाया जाना लगभग तय हो चुका है। लेकिन शासन की ओर से अभी तक पुलिस हेडक्वार्टर परिसर में कलेक्टर कार्यालय बनाए जाने की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें