वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

12-15 नकाबपोशलोग फॉरेस्ट कर्मचारी के घर में घुसे, सुनील को सरिए से मारा, पति-पत्नी को कमरे बंद कर लाखो के जेवर ले गए, बैंक मैनेजर के बंद फ्लैट से नगदी पर किया हाथ साफ, एक और घर में चोरी का प्रयास

नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे
पांढुर्णा
            कल रात्रि डेढ बजे से चार बजे के बीच अज्ञात नकाबपोशों ने पांढुर्णा शहर के संतोषीमाता वार्ड और सांइधाम कालोनी में काफी दहशत मचाई। संतोषीमाता वार्ड में वनविभाग के क्वार्टर में निवास करनेवाले कर्मचारी सुनील यदुवंशी के घर का दरवाजा रात्रि लगभग 12-15 नकाबपोशों ने तोड दिया। यह जानकारी देते हुए सुनील यदुवंशी ने बताया कि इसके बाद भीतर घुसे नकाबपोशों ने उनके पैर पर सरिए से चोट कर दी, जिसमें वे चोटिल हो गए। नकाबपोशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए सुनील की धर्मपत्नी से शरीर पर पहने हुए सोने के गहने उतरवा लिए। कान के झुमके के पेंच नकाबपोशों ने अपने हाथों से खोलकर झुमके कब्जे में लिए। सुनील यदुवंशी के मुताबक एक गले हार, मंगलसूत्र, पायल, पैर पट्टी तथा कान के झुमके नकाबपोश लेकर गए है।

 साईंधाम में दूसरी वारदात

           इन्हीं नकाबपोशों ने नागपुर रोड पर स्थित साइंर्धाम कालोनी में भी आतंक मचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार साईंधाम कालोनी में किराए के घर में निवास करनेवाले महाराष्ट्र बैंक शाखा सिवनी के मैनेजर संदीप नरोलिया के फ्लैट का दरवाजा तोडकर नकाबपोशों ने नगदी पर हाथ साफ किया। संदीप नरोलिया और उनका परिवार घर में मौजूद नहीं था इसलिए विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी।

 साईंधाम में तीसरी वारदात

             साईंधाम कालोनी निवासी अअमित डोंगरे के मकान का मुख्य द्वार नकाबपोशों द्वारा तोडने का प्रयास किया गया। लेकिन इनके परिवार के सभी सदस्यों ने भीतर से मुख्यद्वार को जोरों से पकड रखा था, और चीख पुकार मचा रहे थे। नकाबपोशों ने इनके घर के खिडकी तोडकर भीतर घुसने का प्रयास किया। लेकिन परिनजों का जोरदार विरोध देखकर नकाबपोश यहां से चलते बने।
                थाना प्रभारी अजय मरकाम के अनुसार पुलिस तेजी से जांच में जुटी है, और जल्द ही इस मामले में लिप्त नकाबपोशों तक पहुंच जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें