नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे
पांढुर्णा
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय विज्ञान महाविद्यालय पांढुर्णा में आज 10 फरवरी को राष्ट्रीय जनजाति आयोग, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में जनजातीय विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों से शिक्षा, खेल, छात्रवृत्ति, आवास योजना सहित दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले छात्र-छात्राओं की समस्याओं पर चर्चा कर समाधान का आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय प्रचारक प्रवीण ढोलके, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के वरिष्ठ सलाहकार प्रकाश उईके, विशेष अतिथि क्षेत्र प्रचारक वनवासी कल्याण आश्रम भोपाल सुभाष वडोले, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ जगदीश कुमार वाहने सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शहनाज खान ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं जनजातीय नायक बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुई।







