वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

अर्नव कंपनी जयस्तंभ चौक पर लगा रही थी घटिया पीवर ब्लॉक, पार्षद गोलू कोरडे और नागरिकों ने किया हंगामा, रोका निर्माण, लोगों गुणवत्तापूर्ण कार्य की मांग की

पांढुर्णा
नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे

           आज शाम लगभग 8 बजे नगर के जयस्तंभ चौक पर नगरपालिका पांढुर्णा द्वारा लगाए जा रहे घटिया पीवर ब्लॉक्स को लेकर हंगामा मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरपालिका के इस पेवर ब्लॉक लगाने का ठेका अर्नव कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला है। पार्षद गोलू ने हमारे संवाददाता को बताया कि हमने नगरपालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे से पहले ही कह दिया था कि हमें यहां पर 80 एमएम मोटाई वाले ब्लॉक चाहिए जिनकी गुणवत्ता उत्तम हो। इस पर अध्यक्ष महोदय ने कहा था कि इस संबंध में उपयंत्री बेलिया आपसे संपर्क करेंगे।

             पार्षद ने बताया कि उपयंत्री महोदय ने इस बाबत मुझसे आज तक संपर्क नहीं किया और यहां आज पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य चालू था। मुझे यहां के नागरिकों ने फोन कर बताया कि बहुत ही घटिया और टूटे कोनेवाले ब्लॉक लगाए जा रहे है। इसपर मै कार्यस्थल पर पहुंचा तो देखा कि लोगों की शिकायतें बिलकुल सही है। मैने नगरपालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे इस मामले की सूचना दी। कुछ देर बाद मौके पर उपयंत्री महोदय पधारे और उन्होंने यह पेवर ब्लॉक लगाने का काम रोक दिया। उपयंत्री बेलिया ने आश्वासन दिया कि इस स्थान पर गुणवत्तापूर्ण ब्लॉक लगाए जाएंगे इसके लिए हम अर्नव कंपनी को नोटिस जारी करेंगे।

लोगों ने रखी अपनी बात

           सुभाष कलंबे ने कहा कि यहां लगाई जा रही चेकर टाइल्स सेकंड हैंड लग रही है, यहां पर टूटा-फूटा माल इस्तेमाल किया जा रहा है। सौंदर्यीकरण के लिए बढिया टाइल्स लगाई जानी चाहिए। एैसा लगता है कि यह घटिया दर्जे की चेकर 2 माह में उखड जाएगी।

            निलेश मन्ने ने कहा कि अर्नव कंपनी घटिया कार्य करे तो उस पर नगरपालिका के उपयंत्रियों ने ध्यान देना चाहिए। यदि यहां हम लोग आवाज नहीं उठाते तो टाइल्स तो पूरी लग जाती। इन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण पेवर ब्लॉक लगाने चाहिए जिससे जनता की राशि का सदुपयोग हो सके।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें