वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पूर्व सीएम शिवराज सिंह एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग से भेंट, नगरमंडल भाजपा के युवाओं ने पांढुर्णा के लिए मांगा विशाल खेल मैदान

नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे
पांढुर्णा

                कल नगरमंडल पांढुर्णा के प्रमुख पदाधिकारियों ने भोपाल में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और सहकारिता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग से उनके निवास पर भेंट की। इस अवसर पर नगरमंडल पांढुर्णा अध्यक्ष बंटी छांगानी, उपाध्यक्ष पंकज नाईक एवं गिरिश कोरडे, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र करेरा एवं सोशल मीडिया प्रभारी रोशन चातरकर ने पूर्व सीएम और खेल एवं कल्याण मंत्री से पांढुर्णा के लिए एक विशाल खेल मैदान स्वीकृत कराने निवेदन किया।
   
                   गौरतलब है कि पांढुर्णा जिला बनने के बाद यहां खेल गतिविधियों में काफी वृद्धि हो गई है। यहां मौजूद एकमात्र एमपीएल खेल मैदान अब छोटा पडने लगा है। जिले के खिलाडियों को अब बडे और सुविधाजनक खेल मैदान की नितांत आवश्यकता महसूस होने लगी है।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें