वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

जनता के काम न होने से आहत कांग्रेस के सोशल मीडिया जिला प्रभारी देवकांत मांडोगडे ने दिया इस्तीफा

नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे
पांढुर्णा

          जिला कांग्रेस कमेटी पांढुर्णा के सोशल मीडिया प्रभारी देवकांत मांडोगडे ने अपने पद से इस्तीफा देकर संगठन में हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने गत 3 अप्रैल को अपना त्यागपत्र जितू पटवारी (अध्यक्ष, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी) को प्रेषित किया। खास बात यह है कि उन्होंने केवल सोशल मीडिया प्रभारी पद ही नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने का उल्लेख अपने पत्र में किया है। मांडोगडे ने अपने इस्तीफे की प्रतिलिपि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित प्रदेश सोशल मीडिया कांग्रेस, जिला कांग्रेस कमेटी पांढुर्णा और जिला प्रभारी को भी भेज दी है।

-ः जनता की उम्मीदें पूरी नहीं कर पा रहा हूं :-

         इस्तीफे के पीछे की वजह बताते हुए देवकांत मांडोगडे ने कहा कि उनके पास बड़ी संख्या में पीड़ित और जरूरतमंद लोग अपनी समस्याएं लेकर आते हैं। वे इन मुद्दों को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तक पहुंचाते भी हैं, लेकिन अधिकांश मामलों में समाधान नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को उन्होंने छोटे-मोटे काम कराने का आश्वासन दिया था, वे लगातार संपर्क कर रहे हैं, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हो गए हैं।

                 
देवकांत ने हरिभूमि से चर्चा में बताया कि, “आम जनता को मुझसे उम्मीद है, लेकिन मै उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहे हूं ’’ इसी पीड़ा के चलते मैंने इस्तीफा देने का निर्णय लिया। ”देवकांत मांडोगडे का यह कदम न केवल संगठन के भीतर कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है, बल्कि यह भी संकेत देता है कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं और जनता के बीच बढ़ती दूरी पार्टी के लिए चिंता का विषय बन सकती है।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें