नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे
पांढुर्णा
नगर के तिगांव बायपास पर बीते दिनों बाइक सवार और जीप चालक के बीच हुआ विवाद बाइक चोरी की वारदात में बदल गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए न केवल चोरी गई बाइक बरामद की, बल्कि महाराष्ट्र के मोर्शी निवासी दो आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बाइक के नंबर प्लेट पर पेंट तक पोत दिया था।





