वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

धर्म और शुद्धता से खिलवाड़, हाईवे पर होटल की वेज थाली में निकला नॉनवेज, यात्रियों का भारी हंगामा, पुलिस ने खाद्य विभाग को सौंपा मामला

   नमस्ते इंडिया न्यूज
      अजय तावरे
       पांढुर्णा

        नागपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक होटल में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब ’शुद्ध शाकाहारी’ भोजन की थाली में मांस का टुकडा निकला। शनिवार रात को भोजन के दौरान सब्जी में मांसाहार का टुकड़ा मिलने से उपभोक्ताओं ने हंगाम खडा कर दिया और पुलिस में शिकायत तक कर दी।

-ः क्या है पूरा मामला ? :-

मिली जानकारी के अनुसार, नागपुर से भोपाल की ओर जा रहे ती यात्रियों चंद्रप्रकाश शर्मा, संदीप सेन और विजेंद्र सिंह ने ग्राम मोरडोंगरी के पास स्थित हाईवे के होटल पर रुककर शाकाहारी भोजन का ऑर्डर दिया था। भोजन शुरू ही किया था कि अचानक सब्जी के बीच मांसाहार (नॉनवेज) का टुकड़ा नजर आया।

-ः भड़के यात्री, होटल प्रबंधन को लगाई फटकार :-

        सब्जी में मांस का टुकड़ा देखते ही यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने इसे न केवल लापरवाही, बल्कि अपनी धार्मिक आस्था और शुद्धता के साथ जानबूझकर किया गया खिलवाड़ बताया। यात्रियों ने मौके पर ही होटल संचालक को कड़ी फटकार लगाई और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

-ः पुलिस और खाद्य विभाग की कार्रवाई :-

      मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ितों ने तुरंत पांढुर्णा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी अमित दानी ने बताया कि यह मामला सीधे तौर पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम से जुड़ा है। चूंकि यह खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए विभाग को उचित कार्रवाई और सैम्पलिंग के लिए पत्र भेज दिया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें