वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सांदीपनी प्राशा में एफएलएन मेला, शतप्रतिशत रहा परीक्षाफल

नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे
पांढुर्णा

             आज 28 मार्च को स्थानीय प्रायमरी शासकीय शाला में एफएलएन आकलन मेला संपन्न हुआ। इस मेले के माध्यम से बच्चों के शारीरिक विकास, बौद्धिक विकास, भाषा विकास, गणित की तैयारी तथा बच्चों का कोना इन बिंदुआें पर आकलन किया गया। इस मेले में कुल 285 बच्चों का आकलन किया गया। यह आकलन अरूण, उदय, पहली एवं दूसरी कक्षा के बच्चों के लिए था।

            आज ही समस्त कक्षाओं के वार्षिक मूल्यांकन परिणाम की घोषणा भी की गई। सभी कक्षाओं का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। कक्षा के 98 बच्चों में से 48 बच्चे ए-प्लस एवं ए ग्रेड में उत्तीर्ण हुए, साथ ही एक छात्रा का नवोदय विद्यालय में चयन हुआ।

           इस एफ.एल.एन. एवं आकलन मेले में सांदीपनी विद्यालय पांढुर्णा के प्राचार्य सी. बरेठ, उपप्राचार्य वीणा मनकवडे, प्रधानाध्यापक प्रदीप डोबले, शिक्षक प्रफुल देशमुख, प्रियंका काले, अंकिता घटकरे, वर्षा बारंगे, आशा पाठेकर, जयश्री तहकित, श्विनी खंडागले एवं शाला स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें