नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे
पांढुर्णा
पांढुर्णा जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों ने आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जिला बैतूल के प्रभात पट्टन तहसील अंतर्गत ग्राम घाटबिरोली स्थित इम्प्लोक्लेड टेक्नोलॉजिस प्रायवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा की जा रही लगातार बारूदी ब्लास्टिंग के विरोध में शिकायत प्रस्तुत की। ग्रामीणों ने ब्लास्टिंग पर तत्काल रोक लगाने तथा हुए नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है।
विस्फोट से होता है तेज कंपन
ग्रामीणों के अनुसार पांढुर्णा जिले के ग्राम पीपलपानी, बोरगांव, चाटवा, देवनाला, सातभाई ढाना, खेड़ी, राखीढाना, मोही सहित आसपास के कई गांव इस ब्लास्टिंग से प्रभावित हो रहे हैं। बताया गया कि कंपनी द्वारा विस्फोटक वेल्डिंग प्रक्रिया में उच्च क्षमता के विस्फोटकों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे लगातार तेज कंपन उत्पन्न हो रहे हैं।







