वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बाहरवाली के फेर में घरवाली ने मौत को लगाया गले, 4 पेज का सुसाईड, पति की प्रेम कहानी, ससुराल की प्रताडना और गंभीर बीमारी का स्पष्ट उल्लेख 

नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे
छिंदवाडा/पांढुर्णा

                कल सुबह से ही गत दिवस छिंदवाडा के चंदनगांव निवासी एक 37 वर्षीया महिला द्वारा फांसी लगाकर अपनी जान देने का मामला छिंदवाडा और पांढुर्णा में सुर्खियों में बना हुआ है। महिला द्वारा अपने पीछे छोडा गया सुसाईड नोट चहुंओर चर्चा का विषय बना हुआ है। सुसाईड नोट में महिला ने अपनी बीमारी, और ससुराल पक्ष द्वारा की जा रही प्रताडना का स्पष्ट उल्लेख किया है। ज्ञात हो कि इस महिला का पति पांढुर्णा जिले में लोधिखेडा थाना में पदस्थ है।
                 इसके अलावा सुसाईड नोट में मृतक महिला ने अपने पति के पांढुर्णा की महिला अधिकारी से चल रही प्रेम कहानी का खुलकर जिक्र किया है। महिला के सुसाईड नोट के अनुसार वह गंभीर रूप से बीमार है, लेकिन उसकी देखभाल ना उसका पति कर रहा है और ना ही ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य। पति महिला मित्र के साथ व्यस्त रहता है, इसलिए उसकी (मृतका) की ओर ध्यान देनेवाला और पूछनेवाला कोई नहीं है। इन्हीं सब कारणों से निराश होकर वह मौत को गले लगा रही है।
               महिला के सुसाईड नोट के अनुसार वह एक गंभीर बीमारी से ग्रस्त है, लेकिन पति और ससुरालवालों ने उससे पूरी तरह मुंह मोड लिया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पांढुर्णा में पदस्थ महिला अधिकारी और ससुराल पक्ष के सदस्यों के नाम सुसाईड नोट में लिखे हुए है।

सुसाईड नोट बनाम मृत्युपूर्व बयान 

         अधिकांश मामलों में सुसाईड करनेवाले व्यक्ति के मृत्युपूर्व बयान तहसीलदार या मजिस्ट्रेट स्तर के लोगों द्वारा लिए जाते है। अंग्रेजी में इसे डाइंग डिक्लीरिएशन कहते है। पुलिस के लिए जांच का यह एक महत्वपूर्ण आधार बताया जाता है। इसी प्रकार मृत्युपूर्व मरनेवाले द्वारा लिखा गया सुसाईड नोट भी डाइंग डिक्लीरिएशन के समकक्ष माना जाता है। इस संबंध में पुलिस के एक उच्चाधिकारी ने बताया कि यदि इन मुद्दों का सुसाईड नोट में उल्लेख है तो यह गंभीर बात है, और नोट डाइंग डिक्लीरिएशन बराबर ही माना जाएगा।

बीमारी पर नहीं था किसी का ध्यान 

          प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला किसी गंभीर बीमारी से पीडित थी। महिला के पति और ससुराल पक्ष ने मृतका से दूरी बना ली थी। महिला का पति किसी और महिला के प्यार के सागर में डूबा हुआ था। मृतका को एैसी कौनसी बीमारी थी, जिससे वह काफी जादा आहत हो चुकी थी यह पुलिस जांच में सामने आएगा। लेकिन यह तो तय है मृतका को सामान्य सर्दी, खांसी, वायरल इंफेक्शन, सामान्य बुखार नहीं रहा होगा, कोई ना कोई असाध्य कष्ट में से वह गुजर रही थी। वह असाध्य कष्ट क्या था ? इसका खुलासा भी कोतवाली पुलिस की जांच में होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें