वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

गौ-मांस लानेवाली मां-बेटी नहीं किया ग्राहकों का खुलासा, गाय रखकर ले जानेवाली कार निकली चोरी की

  अजय तावरे
नमस्ते इंडिया न्यूज
पांढुर्ना

                    बीते दिनों अपनी एक्टिवा पर वरूड से पांढुर्णा बोरी में भरकर गौ-मांस लानेवाली मां-बेटी को पांढुर्णा पुलिस ने पकडने तो सफलता पा ली थी। लेकिन इस गौ-मांस के पांढुर्णा में कौनसे ग्राहक है ? इस बात का आज तक खुलासा नहीं हो पाया है। मां-बेटी ने पहली बार तो वरूड से गौ-मांस नहीं लाया होगा ? अब तक दर्जनों बार एैसा हो चुका होगा और गौ-मांस को 1-2 किलो के टुकडों में बेचा जा चुका होगा।

                  इस संबंध में थाना प्रभारी अजय मरकाम ने बताया कि गौ-मांस लानेवाली मां-बेटी से हमने सख्ती से पूछताछ की है उनका कहना है हमने पहली बार यह कार्य किया है। मां-बेटी ने यह भी बताया कि हम किसी ग्राहक को नहीं पहचानते जो आकर मांगता था उसे हम गौ-मांस बेच देते थे। हालांकि गौ-मांस तस्कर मां-बेटी फिलहाल जेल में है।

                    कार निकली चोरी की 

                  जानकारी मिली है कि गत दिनों आधी रात में गुजरी बाजार परिसर से जिस कार में ठूंस कर गाय को वरूड ले जाया गया था, वह कार चोरी की होने की जानकारी सामने आयी है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस कार के मूल मालिक महाराष्ट्र के कोल्हापुर निवासी है।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें