वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बागेश्वर धाम में गूंजेंगे मंगलगीत, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा की दो असहाय बेटियों का होगा विवाह

नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे
पांढुर्णा

                आगामी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले की दो निर्धन और असहाय बेटियों का शुभ विवाह सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री बागेश्वर धाम, छतरपुर में संपन्न होने जा रहा है। यह विवाह पूज्य संत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में आयोजित होने वाले भव्य सामूहिक कन्या विवाह समारोह में संपन्न होगा।

                प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चांद, तहसील चौरई जिला छिंदवाड़ा निवासी रानू रघुवंशी तथा ग्राम भूम्मा, तहसील सौंसर जिला पांढुर्णा निवासी चंद्रकला मानमोडे का चयन इस पुनीत आयोजन के लिए किया गया है। दोनों बेटियां आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर एवं पारिवारिक सहारे से वंचित हैं।                     बताया गया कि रानू रघवंशी माता-पिता दोनों के साये से वंचित हैं और वर्तमान में अपने भाई एवं बुआ के परिवार पर आश्रित होकर जीवन यापन कर रही हैं। वहीं चंद्रकला मानमोडे अपने पिता को खो चुकी हैं तथा अपनी माता और मामा के संरक्षण में रह रही हैं। बागेश्वर धाम द्वारा चयनित इन दोनों बेटियों का विवाह पूर्ण विधि-विधान के साथ 300 कन्याओं के विशाल सामूहिक विवाह आयोजन में कराया जाएगा, जिससे उन्हें सम्मानजनक एवं सुरक्षित भविष्य की नई शुरुआत मिल सके।

वनवासी शिष्य मंडल ने निभाई अहम भूमिका

        प्राप्त जानकारी के अनुसार पूज्य सरकार बागेश्वर धाम की ओर से छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में पात्र कन्याओं के चयन की जिम्मेदारी वनवासी शिष्य मंडल, जामसांवली धाम को सौंपी गई थी। मंडल द्वारा कुल पांच बेटियों का विवरण भेजा गया था, जिनमें से जांच-पड़ताल उपरांत दो बेटियों का चयन विवाह हेतु किया गया। इस पुनीत कार्य को लेकर क्षेत्र में हर्ष और संतोष का माहौल है तथा बागेश्वर धाम द्वारा किए जा रहे सामाजिक और मानवीय प्रयासों की सराहना की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें