नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे
पांढुर्ना 

        विकासखंड के ग्राम भंदारगोंदी के महिला एवं पुरूषों ने आज सुबह ग्राम की एक युवती को पत्थर चलाने के आरोप में पुलिस के हवाले किया। यहां ग्रामीणों ने बताया कि बीती 27 जुलाई से ग्राम में रात्रि और दिन में अचानक कहीं से भी पत्थर आ गिरते थे। यह पत्थरों की बरसात हर दिन हो रही थी। इस बात की शिकायत पुलिस को करने पर पुलिस के अधिकारियों नें गांव का दौरा किया था। धनराज सहारे ने बताया कि युवती के पत्थर से उसकी मोटरसाइकिल का इंडिकेटर टूट गया है। धनराज सहारे, सुजाता सहारे, धनराज ढोमने तथा निरंजन सहारे के अनुसार उन्होंने युवती को पत्थर चलाते हुए स्वयं देखा है। 


          पुलिस दल जब ग्राम भंदारगोंदी गया था उनके सामने भी आसमान से पत्थर आकर गिरे थे। पिछले 3-4 दिनों से ग्रामीणजन खूब चौकसी बरत रहे थे। ग्रामीणों को शक था कि ग्राम के ही किसी निवासी की यह शरारत है। अंततः ग्रामीणों ने कल रात्रि लगभग 8 बजे छतों से एक युवती को खुद के घर के भीतर ही खुले बाथरूम से पत्थर चलाते हुए देखा। युवती को जब से रात्रि में पकडा तब से पत्थर चलने बंद होने की बात ग्रामीणों ने कही। 

          इसके बाद ग्रामीणों ने एक महिला ने चुपके से इस युवती की निगरानी में लगाया। ग्रामीण महिला ने युवती की हरकतों को काफी नजदीक से जाकर देखा। इस प्रकार ग्रामीणों ने मिलजुलकर इस बीते 8 दिनों से ग्राम में चोरी छुपे पत्थर चलाकर आतंक फैला रही युंवती को धर दबोचा। 
        आज पुलिस थाना पांढुर्ना में ग्रामीणों ने इस युवती को पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी अजय मरकाम ने बताया कि पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही है। पीडितों और अन्य पक्षों के बयान लिए जा रहे है।