नमस्ते इंडिया न्यूज
अजय तावरे
पांढुर्ना 

              विकासखंड  शिक्षाधिकारी योगिराज वानोडे ने आज एमपी टॉस पोर्टल जरूरी विवरण अपलोडिंग में लापरवाही एवं त्रृटियां पायी जाने पर 2 प्राचार्यों का जून माह का वेतन रोका तथा 13 प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किए। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज उत्कृष्ट विद्यालय पांढुर्ना में सभी शासकीय, अशासकीय, हाईस्कूल, हायर सेकंडरी स्कूल प्राचार्यों की बैठक हुई। बैठक में एमपी टॉस पोर्टल 2022-23, 2023-24 समीक्षा की गई। 
    इसमें पाय गया कि 647 छात्र छात्राएं2022-23 में जाति प्रमाणपत्र न बनने, जाति प्रमाणपत्रों में त्रृटियां होने, समग्र आयडी में जनम तिथि गलत होने, जन्म प्रमाणपत्र ना होने, आधार कार्ड अपडेट ना होने, बैंक खाते आधार नंबर से लिंक् ना होने तथा अन्य राज्यों के छात्र एवं पिछडा वर्ग के छात्र शामिल होना पाया गया। 
            शा. उच्चतर माशा चांगोबा प्राचार्य सुभद्रा शेंडे एवं शासकी हाइस्कूल डुड्डेवानी प्राचार्य रामलाल धुर्वे का माह 2024 जून का वेतन रोकने के आदेश जारी किए गए। प्राचार्य रायबासा, राजडोंगरी,काराघाट कामठी, धनोरा, नरसला, लेंढोरी, पलासपानी, कामठीकला बडचिचोली तथा नगरपालिका विद्यालय के प्राचार्यों को नोटिस जारी किया गया है।